Samsung मोबाइल फेस्‍ट शुरू, मि‍ल रही है 16000 रुपए तक की छूट!! - JOKES of the DAY

Breaking

Breaking News

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 November 2017

Samsung मोबाइल फेस्‍ट शुरू, मि‍ल रही है 16000 रुपए तक की छूट!!

Samsung S7

Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy J7 Max और Galaxy J7 Pro को लॉन्च किया था. लॉन्च के वक्त Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये रखी गई थी. अब इस स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी गई है. लॉन्च के 6 महीने के ही भीतर सैमसंग ने Galaxy J7 Pro की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है, जिससे अब इसकी कीमत 19,900 रुपये हो गई है.
ग्राहक Galaxy J7 Pro को फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं. ग्राहकों के लिए ये गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. साथ ही ग्राहक Galaxy J7 Max को 17,900 रुपये में खरीद सकते हैं.
बैटरी की बात करें तो J7 Max में 3,300 MmAh की बैटरी दी गई है तो J7 Pro में 3,600 mAh की बैटरी ग्राहकों को मिलेगी. भारत में Galaxy J7 Pro ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
कैमरे के सेक्शन की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में भी 13 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया गया है लेकिन f/1.9 अपर्चर है. J7 Max में यूजर्स को 5.7 इंच FHD डिस्प्ले मिलेगा और J7 Pro में 5.5 FHD डिस्प्ले दिया गया है. खास बात ये है कि दोनों ही स्मार्टफोन के साथ डिजिटल पेमेंट के लिए सैमसंग पे भी मौजूद है.
Samsung ने इन दोनों स्मार्टफोन के साथ एक खास तरह का सोशल कैमरा ऐप दिया है, जिसकी मदद से आप फोटो क्लिक करते ही सीधे इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं.
Galaxy J7 Pro आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रायड 7.0 नूगट पर चलता है. इसमें 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 1.6GHz की स्पीड वाला ऑक्टा-कोर Exynos 7870 प्रोसेसर दिया गया है. दूसरी तरफ Galaxy J7 Max में MediaTek चिपसेट के साथ 4GB रैम के साथ 32GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. 

No comments:

Post Top Ad